शेरपुर खादर पहुंचे डीएम-एसएसपी ने किया उफनती सोलानी नदी से हुए जलभराव का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में बीते 3 दिनों से लगातार जारी बारिश के बाद गंगा और सोलानी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत थाना पुरकाजी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सोलानी नदी के बढ़ते जलस्तर एवं उसके कारण आसपास के खेतों में पहुंच रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव की तैयारियों तथा जल निकासी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय मौके पर बने, लोहे के पुल में जलकुंभी और झाड़ियों के अडऩे के कारण पानी निकासी में बाधा आने को देखते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से जल निकासी में बाधा उत्पन्न कर रहे मलबे, कचरे एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य कराया जा रहा था, जिससे वर्षा का पानी सुचारु रूप से निकल सके तथा जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल निकासी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। दोनों अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि लगातार हो रही वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव एवं नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

वृक्षारोपण महाभियान में 12,000 से अधिक पौधों का रोपण करेगा सहकारिता विभाग मुज़फ्फरनगर : ठा० रामनाथ सिंह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाभियान का आयोजन आगामी 12 जुलाई को होने जा रहा है। इस वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा प्रदेश भर में 35 करोड़ फलदार और छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य

पात्र लोगों के जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो लोकतांत्रिक तरीके से होगा आंदोलन: सतेंद्र पाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धनगर समाज उत्थान समिति के नेतृत्व में धनगर समाज के लोगों ने जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई। धनगर समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रुड़की रोड स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा

सड़कों पर उतरा धनगर समाज, किया विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धनगर समाज उत्थान समिति सहित समाज के अन्य संगठनों के तत्वावधान में शुक्रवार को समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। अपने अधिकारों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए समाज के लोगों ने जनपद में धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही प्रशासनिक समस्याओं को लेकर

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने की शहरी विकास मंत्री एवं शहरी विकास विकास सचिव से शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा एवं शहरी विकास सचिव नितेश झा से शिष्टाचार भेंट कर हरिद्वार के समग्र, सुनियोजित एवं दीर्घकालिक विकास के साथ आगामी कांवड़ मेला एवं कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि

राज्य व्यापार मंडल व दून वैली उद्योग व्यापार मंडल ने किया व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड व् दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गुरू मण्डल आश्रम देवपुरा में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी सरलीकरण, इंस्पेक्टर राज समाप्त करना और

शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (हरिद्वार)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 6 टिहरी विस्थापित कालोनी की गली नं. 1 से 5 तक आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal