पात्र लोगों के जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो लोकतांत्रिक तरीके से होगा आंदोलन: सतेंद्र पाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धनगर समाज उत्थान समिति के नेतृत्व में धनगर समाज के लोगों ने जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई। धनगर समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रुड़की रोड स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को नियमानुसार जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तहसील स्तर पर एक ही परिवार के पिता और पुत्र की जाति को अलग-अलग मानते हुए प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार किया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि परिवार के किसी सदस्य का जाति प्रमाणपत्र पहले से जारी है, तो उसी आधार पर अन्य पात्र सदस्यों के प्रमाणपत्र भी नियमानुसार बनाए जाने चाहिए। इसके बावजूद कई परिवार लंबे समय से कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर जिला स्तर के अधिकारियों के पास जाने पर भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी मामले को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर कार्रवाई से बचते हैं, जिससे आम लोगों में निराशा बढ़ रही है।
सतेंद्र पाल शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने कहा कि धनगर समाज अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद समाज के लोगों को अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। समाज का आरोप है कि वर्तमान समय में इस गंभीर विषय पर अपेक्षित स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे युवाओं और विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
मंडल अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में धनगर समाज की बड़ी आबादी निवास करती है। यदि पात्र लोगों के जाति प्रमाणपत्र समयबद्ध तरीके से जारी नहीं किए गए तो समाज आगामी चुनावों में अपने लोकतांत्रिक निर्णय पर विचार करेगा। जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार धनगर ने स्पष्ट किया कि यदि समाज की समस्याओं का शीघ्र, निष्पक्ष और न्यायोचित समाधान नहीं किया गया तथा पात्र व्यक्तियों के जाति प्रमाणपत्र नियमानुसार जारी नहीं किए गए, तो समस्त धनगर समाज संविधान और कानून के दायरे में रहकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
बैठक में एडवोकेट रवि धनगर, बृजेश धनगर (यात्रा अध्यक्ष), बिजेंद्र धनगर, लोकेश धनगर, नकली सिंह धनगर, सतीश धनगर, आनंद धनगर, राजकुमार धनगर, विनय धनगर, सत्य कुमार, दीपक धनगर, डॉ. प्रवीण धनगर, राजेंद्र धनगर, कैलाश धनगर, ओमबीर धनगर, विजयपाल धनगर, जयपाल धनगर, विनीत धनगर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम पुरबालियान, खानुपुर, शाहपुर, पुरकाजी, झबरपुर, धमात, कल्लनपुर, शकरपुर, भोजाहेड़ी, बरवाला, सलेमपुर, रांडावली, कम्हेड़ा, खाईखेड़ी सहित अनेक गांवों से धनगर समाज के लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग दोहराई।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal