मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की पश्चिमी सीमा पर लगकर बह रही काली नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा काली नदी के तटीय क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की संभावित स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति तथा संभावित प्रभावित स्थलों का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि काली नदी के जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जलस्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ अथवा जलभराव की किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें वर्तमान परिस्थितियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक रूप से नदी के किनारे अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं, बच्चों को नदी एवं जलमग्न स्थानों के आसपास न जाने दें तथा किसी भी प्रकार की आपात अथवा संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनपदवासियों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक परिस्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






