ककरौली के गांव जटवाड़ा में मकान गिरने से किशोर समेत चार दबकर घायल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के जटवाड़ा गांव में बारिश के दौरान मकान की छत एवं दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायज़ा लिया।
जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में शुक्रवार की सुबह 9 बजे लगभग 35 वर्षीय गुलशेर पुत्र मौसम उसकी भाभी 40 वर्षीय बानो पत्नी गुलसनव्वर 14 वर्षीय अलकमा पुत्री गुलसनव्वर व डेढ़ वर्षीय मौ. अहमद पुत्र गुलशेर अपने मकान मैं बैठे हुए थे कि बारिश के दौरान ही अचानक मकान की छत व दीवार पर भरभरा गिर गई जिससे चारों मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह ने पुलिस बल व ग्रामीणों के साथ राहत अभियान चलाते हुए मलबे में दबे सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ तथा जिला चिकित्सालय भेजा गया मौके पर एसडीएम रश्मि लांबा व पुलिस अधीक्षक देहात अक्षय संजय महाडीक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जनता से अपील कि लगातार हो रही बारिश के दौरान जर्जर या क्षतिग्रस्त भवनों में रहने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal