हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले को सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों का स्वागत करते हुए से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी श्रद्धालुओं से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन और रेट्रो साइलेंसर वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। ऊंची कांवड़ के विद्युत लाइनों से टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पैदल कांवड़ की ऊंचाई 6 फीट और झांकी वाली कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गयी है। यात्रा के दौरान नुकीले भाले, त्रिशूल, तलवार अथवा अन्य किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शिवभक्तों से शराब एवं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन ना करने और अपने साथ वैध पहचान पत्र अवश्य रखने, ट्रेन की छत या अन्य असुरक्षित तरीके से यात्रा करते पाए जाने, आपसी विवाद, मारपीट या किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन कर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित एवं सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील भी की है।

वृक्षारोपण महाभियान में 12,000 से अधिक पौधों का रोपण करेगा सहकारिता विभाग मुज़फ्फरनगर : ठा० रामनाथ सिंह
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाभियान का आयोजन आगामी 12 जुलाई को होने जा रहा है। इस वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा प्रदेश भर में 35 करोड़ फलदार और छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य






