मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैबों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में मीरापुर क्षेत्र में विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अस्पताल, क्लीनिक एवं लैब निर्धारित मानकों एवं आवश्यक अभिलेखों के बिना संचालित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अपूर्वा फिजियोथैरेपी सेंटर, हुमैरा मेडिकल क्लिनिक, भारत पैथोलॉजी लैब, ह्यूमन केयर लैब, रोजी क्लिनिक फिजियोथैरेपी सेंटर तथा एक बिना नाम से संचालित अवैध लैब को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके अतिरिक्त अनियमितताएं पाए जाने पर चार अन्य अस्पतालों एवं क्लीनिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण, आवश्यक मानकों एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी अस्पताल, क्लीनिक अथवा पैथोलॉजी लैब का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जनपद वासियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जाती रहेगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें तथा किसी भी अवैध रूप से संचालित अस्पताल, क्लीनिक या लैब की सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उसके विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

गंगा में सिक्के ढूंढने वाले बच्चों के जीवन पर बनी फिल्म एक बहता जीवन हरिद्वार में ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीता प्रथम पुरूस्कार
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्राची मूवी के बैनर तले गंगा में सिक्के ढूंढने वाले बच्चों के जीवन पर बनी फिल्म एक बहता जीवन हरिद्वार में फिल्म को प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। बहुत सराहा गया। मनोज शर्मा के लेखन व निर्देशन में बनी फिल्म में हेमंत पांडे,






