नकली नोटों के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,84,500 रूपए के नकली नोट बरामद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से 84,500 रूपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बीस हजार रूपए देकर एक लाख रूपए के नकली नोट खरीदे थे और उन्हें चलाने के लिए हरिद्वार आए थे। चार आरोपियों को दबोचने के साथ पुलिस मेन सप्लायर की तलाश में जुट गयी है। नकली नोटों की बरामदगी को लेकर केन्द्रीय एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं और गोपनीय रूप से पड़ताल में जुट गयी हैं। रविवार की रात पुलिस टीम मेला अस्पताल की तरफ चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो चारों वापस भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए हिल बाईपास पर उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के 169 जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह व टिंकू पुत्र सरजीत सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी पंजाब, सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार एवं संदीप कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर पंजाब के ही रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले 20,000 रुपये देकर 500-500 रुपये के 200 नकली नोटों के रूप में एक लाख रुपये खरीदे थे। नकली नोटों को असल रुप में इस्तेमाल करने के लिए हरिद्वार और कुछ नकली नोटों को बाजार में चला भी चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नकली नोटों के सिंडिकेट के पर्दाफाश एवं प्रकाश में आए सप्लायर को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम में कुन्दन सिंह राणा, एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई संजीत कंडारी, एसआई ऋषिकांत पटवाल, एसआई नवीन नेगी, एसआई नवीन चौहान, एसआई राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद कुमार, सचिन सिंह, सचिन पाण्डेय, नवीन जोशी शामिल रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal