पूर्व सांसद कादिर राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर दी मैंगो पार्टी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सपा नेता साजिद हसन ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा अपने आवास पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या मे राजनीतिक, सामाजिक व पत्रकारों ने पहुंचकर मैंगो पार्टी में आम का लुत्फ उठाया। वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा ने इस अवसर पर कहा* कि इतनी व्यस्त जिंदगी में हमें आपस में बैठकर भी समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा के साथ सौहार्द का संदेश देना चाहिए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह के अंतर्गत उनके संघर्ष पर चर्चा के साथ मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ आपस में मिलकर भाईचारे एव सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। मैंगो पार्टी में पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा पत्रकारिता जगत की अनेक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा नेता अब्दुल्ला राणा,पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फिकार, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा नेता शौकत अंसारी,साजिद हसन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुबोध शर्मा,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी,डॉ नरेश विश्वकर्मा, जोगेंद्र सैनी,असद पाशा, शमशेर मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य, सुमित पंवार बारी, डॉ नरेश विश्वकर्मा,नासिर खान, युधिष्ठिर पहलवान, समाजवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिमरथी, पैगाम ए इंसानियत के अध्यक्ष हाजी आसिफ राही, सुरेशचंद पाल,नेपाल सिंह प्रधान, सपा नेता सतबीर त्यागी, हनीफ इदरीसी,नदीम मलिक, सेकुलर फ्रंट अध्यक्ष गौहर सिद्दीकी,अताउर रहमान,पूर्व सभासद मुन्ना,अनीस साहिल मुस्तकीम प्रधान, जुल्फिकार कुरैशी,पूर्व प्रमुख विमला देवी,शाहिद गौड,मसरूर कुरैशी,सागर कश्यप,सलीम अंसारी, राशिद जैदी,सैयद मेंहदी सहित अनेक राजनीतिक सामाजिक शख्सियत मौजूद रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal