ग्रो सेफ फूड अभियान: रसायनों का अनसमझा प्रयोग हमारे अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी – उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा

Share :

​बघरा/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में आयोजित उत्तर प्रदेश के “ग्रो सेफ फूड” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, बघरा में एक वृहद किसान जागरूकता एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप निदेशक (कृषि रक्षा) विकास कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेतों में रसायनों का अनसमझा और अनियंत्रित प्रयोग आज हमारे समूचे अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। उन्होंने किसानों को प्रतिबंधित कीटनाशकों का कतई प्रयोग न करने की सख्त सलाह दी और कहा कि हर किसान को प्रतिबंधित दवाओं की सूची की जानकारी होना अनिवार्य है। इसके विकल्प के रूप में उन्होंने लाइट ट्रेप, फेरोमोन ट्रेप और पीले चिपचिपे (स्ट्रिकी) ट्रेप जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने कीटनाशी विक्रेताओं को आड़े हाथों लेते हुए सख्त हिदायत दी कि वे नियमों के अनुसार ही कीटनाशी दवाओं की बिक्री करें और किसानों को रशीद अनिवार्य रूप से दें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​तकनीकी सत्र में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा की गईं: समन्वित कीट प्रबंधन (IPM): कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने समन्वित कीट प्रबंधन (IPM), सोलर लाइट ट्रेप की उपयोगिता तथा गन्ने की फसल में संतुलित खादों के प्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया। सुरक्षित कीटनाशी उपयोग व PPE किट: कीटनाशी कंपनी के प्रतिनिधि श्री बृजेश कुमार ने किसानों के समक्ष पीपीई (PPE) किट का लाइव प्रदर्शन किया और सुरक्षित तरीके से कीटनाशकों के उपयोग की विधि बताई।
​किचन गार्डन व घरेलू उपाय: कृषि वैज्ञानिक डॉ. सविता ने अपने किचन गार्डन में जहरीले रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से पूरी तरह बचने की अपील की। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद उपयोगी घरेलू नुस्खा बताते हुए कहा कि सब्जियों को कीटनाशकों के प्रभाव से मुक्त करने के लिए पकाने से पहले नमक के पानी में 1 से 1.5 घंटा भिगोकर अवश्य रखें। कलर मार्क द्वारा कीटनाशी की पहचान: केंद्र प्रभारी डॉ. हंसराज ने कीटनाशकों के डिब्बों पर लगे कलर मार्क (लाल, पीले, नीले, हरे रंग के त्रिकोण) से ज़हर की तीव्रता को पहचानने की जानकारी दी और खेत में कार्बनिक पदार्थों (Organic Matter) को बढ़ाकर मिट्टी की सेहत सुधारने की सलाह दी। ​कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और ‘ग्रो सेफ फूड’ अभियान के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal