हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल व वार्ड 41 के पार्षद अरशद ख्वाजा ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और सड़क निर्माण शुरू होने पर मेयर व पार्षद का आभार जताया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को सुविधा संपन्न बनाना ही उनका लक्ष्य है। स्थानीय लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सभी वार्डो में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मेयर का आभार व्यक्त करते हुए पार्षद अरशद ख्वाजा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा सड़क निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। सड़क बनने पर लोगों को सुविधा मिलेगी। आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, सफाई व अन्य विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट






