बन गई बात: ईओ के लिखित आश्वासन बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया आंदोलन समाप्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स कूड़ा वाहन चालकों के अधिकारों को लेकर चल रहा संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ संघर्ष मोर्चा का धरना दूसरे दिन शनिवार को प्रशासन और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। कांवड़ यात्रा से पहले नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के बीच हुई इस वार्ता में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन कुमार दोपहर के समय धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मांगों पर बिंदुवार चर्चा की। वार्ता के दौरान सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कांवड़ यात्रा के बाद कराए जाने, संघ कार्यालय पर लगाए गए ताले के मामले, आउटसोर्स कूड़ा वाहन चालकों को नई कंपनी में स्थानांतरित नहीं किए जाने तथा अन्य लंबित मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग की, जिसे स्वीकार किए जाने के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
ईओ पवन कुमार ने बताया कि कर्मचारी नेताओं के साथ हुई वार्ता सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को भी वार्ता के परिणाम से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी प्रकार का आश्वासन पूर्व में भी कर्मचारी संगठनों को दिया जा चुका था, लेकिन इस बार नए संघर्ष मोर्चे के गठन के बाद धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में किसी प्रकार की कामबंद हड़ताल नहीं रही और शनिवार को भी सभी आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। कूड़ा उठाने वाले वाहन भी नियमित रूप से संचालित किए गए। ड्यूटी पूरी करने के बाद कर्मचारी धरनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लिखित आश्वासन उपलब्ध कराया जा रहा है।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal