मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मंत्री सचिन अग्रवाल संरक्षक जितेंद्र कुच्छल रहे। ईश वंदन उपरांत, जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी पदाधिकारियों द्वारा, समस्त अतिथियों का पटके और माल्यार्पण द्वारा अभिनंदन कराया तथा सभा के एजेंडे का वर्णन किया।
सभा में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने जिले व महानगर की पांचों टीमों के सभी पदाधिकारियों को संगठन की कार्य प्रणाली तथा सहारनपुर में होने जा रहे। इस बार के, मंडलीय वार्षिक सम्मेलन के विषय में जानकारी देते हुए। संरक्षक जितेन्द्र कुच्छल को, उत्तर प्रदेश मंत्री और सहारनपुर जिले का प्रभारी मनोनीत किए जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय मंत्री सचिन अग्रवाल और सभी पदाधिकारियो द्वारा आईआईटी दिल्ली में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली और प्रधानमंत्री के द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली (संगठन के जिला मंत्री राजकुमार मित्तल की सुपुत्री) कुमारी कृति मित्तल को सम्मानित किया । संगठन के संरक्षक प्रमोद मित्तल ने संगठन के विस्तारण पर बल देते हुए जिले के सभी कस्बों के साथ साथ महानगर के सभी वार्डों में भी इकाइयां बनाने का सुझाव दिया। जिस पर जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल, जिला युवा अध्यक्ष शोभित गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने जिले के सभी कस्बों में तथा महानगर अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल और महानगर युवा अध्यक्ष अग्रिम सिंघल ने नगर के सभी वार्डों में, भरपूर उत्साह के साथ, इकाइयां बनाने का वायदा किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्रीं गोपाल कंसल, महानगर महामंत्री गौरव मित्तल, जिला युवा महामंत्री गौरव जैन, महिला जिला महामंत्री हिमानी गुप्ता, संयुक्त महिला जिला महामंत्री-डॉक्टर मानसी गुप्ता, महानगर युवा महामंत्री-निकुंज सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष-प्रमोद कुमार सिंघल, जिला युवा कोषाध्यक्ष-आदित्य जैन, जिला लेखा परीक्षक-अनिल बंसल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक सिंघल, डॉक्टर पुनीत सिंघल, महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रचना सिंघल, जिला उपाध्यक्ष संजीव संगल, ब्रह्मदत गोयल, नीरज बंसल, सुरेंद्र नाथ मित्तल जिला मंत्री नितिन गर्ग, श्रवण गोयल, अजय गुप्ता, मनमोहन गोयल, चिराग गोयल, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मित्तल, महिला जिला मंत्री श्प्राची मित्तल, महिला जिला कोषाध्यक्ष पूजा सिंघल, महानगर कोषाध्यक्ष-ईशान अग्रवाल, महानगर युवा टीम से समकित जैन कोषाध्यक्ष, पारस सिंघल मंत्री, अभिषेक तायल- उपाध्यक्ष, शिवम सिंघल मीडिया प्रभारी, ऋषभ जैन मंत्री , सौरभ मित्तल उपाध्यक्ष, हिमांग कुच्छल- कार्यकारिणी सदस्य, प्रदीप गर्ग, अक्षत जैन, विशाल जैन, राजकुमार मित्तल, अनुज गुप्ता , मानव गर्ग, अगम गुप्ता, अशोक गर्ग, पवन गोयल, शरद राजवंशी, अमित गर्ग, अनिल गर्ग, दिनेश मित्तल, प्रमांश मित्तल महानगर युवा मंत्री, जिला महिला कार्यकारिणी से ममता गुप्ता, मीनू गुप्ता, बबीता सिंघल, नीलिमा गुप्ता, शिल्पी गोयल , गीता गोयल ,रेखा जैन, ऋचा गुप्ता , पूनम गुप्ता आदि सैकड़ों वैश्य रत्न शामिल हुए। अंत में संरक्षक जितेंद्र कुच्छल और जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर






