जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया।
पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि को जैन अनुयायियों द्वारा मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। भगवान पार्श्वनाथ जी को श्री सम्मेद शिखर जी के स्वर्णभद्र कूट से मोक्ष प्राप्त हुआ था। इसी श्रंखला में दिनांक 19 अगस्त दिन बुधवार को जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव नगर के सभी जैन मंदिरों के साथ श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर कृष्णापुरी में बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया। प्रात: काल से ही नगर के सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा नित्य नियम श्री जी का पूजन , प्रक्षाल व शांतिधारा की गई। उसके बाद अष्ट द्रव्य से श्री जी की पूजा अर्चना की गई। सभी श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड पढ़कर भगवान पार्श्वनाथ जी के चरणों में लाडू अर्पण किया व महाआरती की।
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में भी भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बहुत ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही दूर दूर से आने वाले भक्तों का वहलना की पावन धरा पर तांता लगा रहा। इसी के साथ नगर के जैन औषधालय में विराजमान मुनि श्री १०८ अनुपम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भी प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया जिसमें विगत 3 दिवसीय कल्याण मंदिर स्तोत्र का विधान किया गया जिसमें सैकड़ों जैन श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। नगर के अन्य सभी जैन मंदिर, जैन नगर, प्रेमपुरी, अबूपुरा, जैन मिलन विहार, नई मंडी, मुनीम कालोनी, सुरेन्द्र नगर, पारस एंक्लेव, द्वारका सिटी, महावीर चौक, अम्बा विहार, रेनबो विहार, नंद गांव आदि सभी जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पण कर मोक्ष कल्याणक महोत्सव बहुत ही श्रद्धा व भक्ति के साथ बहुत ही धूम धाम से एक पर्व के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश जैन ( गर्ग डूप्लेक्स),संजय जैन ( पारस टीमटी), मनोज जैन ( जैन मिलन विहार ), रोहित जैन (अप्पु),विप्लव जैन,(नावला वाले) आशीष जैन (सीए), अमित जैन (पारसनाथ हार्डवेयर),अरिहंत जैन, विभोर जैन (कवाल वाले) पवन जैन,आशीष जैन( बसेड़ा वाले), अजय जैन (जोला वाले),स्वदेश जैन, विवेक जैन विक्की, आशीष जैन (तावली वाले), अमित जैन, अनुज जैन ( नावला वाले), नवीन जैन (अम्बा) हर्षित जैन, सुनील जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal