हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 के पार्षद अहसान अंसारी ने मुख्य विकास अधिकारी से वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग की है। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड 44 काफी बड़ा और पिछड़ा वार्ड है। इसलिए आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अहसान अंसारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने से त्रिमूर्ति नगर, आनंद विहार आदि क्षेत्र की लाभार्थी महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड में सभी वर्गों के परिवार निवास करते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र संचालित संचालित होने से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं तथा बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। महिलाओं को कार्यालयों के चक्कर काटने की परेशानी से निजात मिलेगी और योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी होगी।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा






