हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल स्थित साईनोकेम कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भूमानंद अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया औैर 117 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में फैक्ट्री के मुख्य अध्यक्ष तकनीकी रंजन नायक, एचआर हेड प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष बालेन्दर चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक बेनीवाल, महाप्रबंधक (संचालन) विकास राठौर, प्लांट एचआर गिरीश बुघानी, ईएचएस मैनेजर शुभम् कुमार गुप्ता मौजूद रहे। मुख्य तकनीकी अध्यक्ष रंजन नायक ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान अमूल्य है। आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी का जीवन बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। बल्कि स्वास्थ्य और बेहतर होता है। इसलिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार






