पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

Share :

मुजफ्फरनगर। कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद शहीद हुए सैनिक प्रशांत शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान मंत्रियों और भाजपा नेताओं के साथ अन्य लोगों ने परिजनों के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उसकी शहादत को नमन किया।
मूल रूप से बागपत के गांव बिजरौल निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार शीशपाल शर्मा करीब 15 वर्ष से शहर के बुढ़ाना मोड़ पर रह रहे हैं। उनका बड़ा बेटा प्रशांत शर्मा वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। साल 2020 में फरवरी माह में प्रशांत शर्मा की ड्यूटी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लगी थी। तभी 29 अगस्त 2020 में पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रशांत शर्मा शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ के दौरान प्रशांत ने अपनी सैन्य टीम के साथ मिलकर तीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में प्रशांत को तीन गोलियां लगीं थी, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। प्रशांत शर्मा की शहादत के बाद सरकार की मंजूरी पर जिला प्रशासन ने शामली रोड पर काली नदी पुल के पास उनका स्मारक बनवाया गया, जहां परिजनों द्वारा शहीद प्रशांत की आदम प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं सेना द्वारा इस शौर्य के कारण शहीद प्रशांत को सेना मेडल देकर सम्मानित किया। गुरूवार सुबह यहां शहीद की चौथी पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा हवन यज्ञ किया। इस दौरान सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने शहीद प्रशांत के स्मारक पर पहुंच कर हवन में भाग लेकर आहुति दी व प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए शहीद को नमन किया। इस दौरान पालिका के सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, विकल्प जैन, योगेश मित्तल के साथ परिवारजन और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal