मुजफ्फरनगर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में निरंतर अग्रणी श्रेणी में बना हुआ है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। स्वास्थ्य विभाग की सार्थक पहल से जनपद को मिले इस सम्मान के लिए डीएम अरविन्द मnप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया द्वारा सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार के साथ उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
गुरूवार को विकास भवन सभागार में संपÖा जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द मnप्पा बंगारी व सीडीओ संदीप भागिया के द्वारा समस्त अपर व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों के लिए उनकी पीठ थपथपाते हुए बधाई दी। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. राजीव निगम, डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. शैलेश जैन, डॉ. बीके सिंह, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अशोक कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, लेखाधिकारी देवेंद्र शर्मा, डीपीएम विपिन कुमार, अर्बन हेल्थ को-आॅर्डिनेटर कमल कुमार, तोषण धीमान, साजिद, अश्वनी कुमार सहित समस्त ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।







