उद्योग व्यापार मंडल ने पीएम के नाम सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के निदान कराए जाने की मांग की। संगठन से जुड़े पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्यामसिंह सैनी, संजय मित्तल आदि ने प्रधानमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांग पत्र में व्यापार हित से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
गुरूवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के निदान कराए जाने की मांग की। पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी एवं संजय मित्तल द्वारा प्रधानमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांग पत्र में व्यापार हित से जुड़ी हुई समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए शिक्षकों व कलाकारों की भांति व्यापारियों को सदन में मनोनीत किए जाने की मांग की। वहीं मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रेपिड ट्रेन का विस्तार करने के साथ एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक बढ़ाए जाने की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों ने मांग पत्र में पंजीकृत व्यापारियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन के साथ आयुष्मान कार्ड जारी करने, तमाम चुनाव प्रक्रिया में मंडी समिति के प्रयोग को रोकने और अग्निशमन विभाग द्वारा आपदा के दौरान व्यापारियों से वसूले जाने की प्रथा को बंद कराए जाने की मांग की। इस दौरान प्रवीण खेड़ा, अजय सिंघल, दिनेश बंसल, राजेश जैन, बाबूराम मलिक, अजय गुप्ता, अमित गर्ग, प्रवीण जैन, अंजू शर्मा, स. सुलक्खन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal