हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने निर्जला एकादशी पर शिवलोक कालोनी, भगत सिंह चौक, रिक्शा स्टैंड रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर लगायी गयी छबील में प्रतिभाग कर स्नान के लिए श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरित किया। इस दौरान मेयर किरण जैसल ने कहा कि निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शीतल पेय वितरित करना पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त हरिद्वार पहुंचे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि तपती गर्मी के मौसम में शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सेवा कार्यों के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें। वेस्ट सामग्री सड़कों पर ना फेंके और सफाई का विशेष ध्यान रखें। शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सभी की सहभागिता जरूरी है। सड़के गंदगी मुक्त रहेंगी तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छा संदेश मिलेगा। इस दौरान भाजपा नेता राकेश नौटियाल, राजू मनोचा, राकेश उपाध्याय, सुरेश नौटियाल, रितेश, राजीव शर्मा, भानु प्रसाद, एलडी जोशी, विवेक गोयल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






