मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा समाज में ईमानदारी और नागरिक कर्तव्य की एक अनूठी मिसाल पेश करने वाले जागरूक किसान विक्रम सिंह पुत्र वेदराम निवासी ग्राम टिटोडा तहसील खतौली की खुले दिल से सराहना की है।
गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा अपने कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान विक्रम सिंह पुत्र वेदराम ने जिलाधिकारी को अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ छोड़ते हुए अपनी पीएम किसान सम्मन निधि जिला प्रशासन को वापस सौंप दी है। “यह कदम केवल एक सरकारी लाभ को छोड़ना नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने और किसी अन्य अत्यंत जरूरतमंद परिवार के हक को सुरक्षित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।” जिलाधिकारी द्वारा किसान की ईमानदारी पर भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






