निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप ने किया छबील का उद्घाटन

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा भोपा रोड स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा चौक पर निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत छबील लगाकर मीठा शरबत वितरण किया गया। निर्जला एकादशी पर आयोजित मीठे शरबत छबील का उद्घाटन नगर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप ने रीबन काट कर शुभारम्भ किया। वही ट्रस्ट परिवार छबील कार्यक्रम मे आये अथितियों को माला पटका पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा मिठा जल शरबत का प्रभु इच्छा तक वितरण चलता रहा।

एकादशी (खासकर निर्जला एकादशी) पर छबील लगाकर मीठे जल का वितरण इसलिए किया जाता है क्योंकि शास्त्रों में ‘जलदान’ को महादान माना गया है और इस दिन प्यासे को पानी पिलाने का पुण्य कई गुना अधिक होता है। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष संजय धीमान ने जलदान का महात्म्य पर बताया कि हिंदू धर्मग्रंथों (जैसे पद्म पुराण) के अनुसार, ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के समय पड़ने वाली निर्जला एकादशी पर जल और मीठे शर्बत का दान करने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है。कठिन तप और सेवा: इस दिन स्वयं व्रतधारी अन्न और जल का त्याग करते है। ऐसे त्याग के दिन दूसरों की सेवा करने और राहगीरों की प्यास बुझाने को ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना माना जाता है। ऋतु परिवर्तन का समय यह एकादशी गर्मियों के चरम पर आती है। इस दौरान गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को जल और शर्बत पिलाना जनसेवा का एक बड़ा माध्यम है। अखंड पुण्य फल: शास्त्रों के अनुसार इस दिन जल, फल और छाते का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव मंजू धीमान, राधा धीमान, जिलाध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, सचिव संदीप धीमान मास्टर जी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान, प्रदीप धीमान फॉरमैन,सदस्य मोहित धीमान, नीलम धीमान, शिव कुमार धीमान, सतीश धीमान सलावे वाले, मुकेश सिधवान,पावन धीमान मास्टर जी,रवि धीमान, वेद जी धीमान, रश्मि बंसल,क्षितिज बंसल,निशान्त धीमान, मोनू धीमान, रजत धीमान सभासद आदि मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal