हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पुराना रानीपुर मोड़ पर छबील का आयोजन कर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। सनातन संस्कृति में प्यासे व्यक्ति को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। इससे प्रेरणा लेते हुए निर्जला एकादशी के अवसर पर संगठन की और से राहगीरों को तपती गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा शरबत वितरित किया। उन्होंने कहा कि श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से सेवा कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शरबत वितरण में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए विनीत अग्रवाल ने कहा कि संगठन समाज के जरूरतमंद वर्ग के बच्चों की शिक्षा, प्याऊ निर्माण, कांवड़ सेवा, निराश्रितों को वस्त्र व भोजन वितरण आदि विभिन्न सेवा गतिविधियों में भूमिका निभा रहा है। पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यो से अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मिलकर सेवा कार्य करने से सामाजिक एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। नितिन गुप्ता, प्रवीण, जय भगवान गुप्ता, महावीर मित्तल, अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सचिन रस्तोगी, अर्चना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संध्या गुप्ता, सीमा गुप्ता, अंजना गुप्ता, आरती अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, हिमानी, ललतेश गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि ने शरबत वितरण में सहयोग किया।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






