सदैव प्रासंगिक रहेंगी घीसा संत महाराज की शिक्षाएं-महंत देवेंद्र दास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दुर्गा नगर भूपतवाला स्थित सतगुरु घीसा पंथ दरबार में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से संत और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। खेकड़ा धाम के गद्दीनशीन महंत देवेंद्र दास महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा और एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में पिछले 20 वर्षो से हरिद्वार में सत्संग व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सतगुरु घीसा संत महाराज के ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, रात्रि सत्संग का आयोजन किया जाता है। महंत देवेंद्र दास महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में संतों द्वारा श्रद्धालु भक्तों को सतगुरू घीसा संत महाराज की शिक्षाओं से अवगत कराया जाता है। उन्होंने कहा कि घीसा संत महाराज की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि आम लोग हरिद्वार में सिर्फ गंगा स्नान को ही महत्व देते हैं। लेकिन घीसा पंथ के अनुयायियों के लिए सत्संग का महत्व सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि सत्संग करने से सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सद्मार्ग का अनुसरण करने से ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है। जिससे परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने के बजाए अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए। फागुन दास महाराज ने बताया कि घीसा पंथ का सबसे बड़ा आश्रम खेकड़ा उत्तर प्रदेश में स्थित है। उन्होंने कहा कि सेवा और सत्संग ही घीसा पंथ का मूलमंत्र है। घीसा पंथ से जुड़े अनुयायी इस मूलमंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी राममुनि, स्वामी राम, स्वामी कृष्ण स्वरूप, स्वामी सदानन्द, स्वामी रामानन्द, मुकेश स्वामी, स्वामी अमरदास, बाबा रामदास, मुख्य सेवादार साहब सिंह लाठर, बाबा रणवीर दास, मांगेराम, रामकुमार, बाबा जय भगवान, रजत, मोनू, मुकेश, विजयपाल, संजय, शौकीन, रवि, आशीष, संदीप, संयम, वन्टू, अंकित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal