हरिद्वार (रिपोर्टर)। डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर में विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम तथा गोरखा समाज कल्याण समिति, उत्तराखंड में सदस्य मनोनीत होने पर पदम प्रकाश सुवेदी को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं नवयुवा कल्याण समिति लक्सर हरिद्वार के पदाधिकारीगण के द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सूर्य अकैडमी, लक्सर ने रोज लाइंस अकैडमी, बादशाहपुर को 25-20 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी, भोगपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन गौतम ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी अपनाना चाहिए, क्योंकि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन भारत भूषण, अरविंद अग्रवाल, रमेश चंद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रजनीश चौधरी, पदमा पांडे, पी.के. त्यागी, हिमांशु चोपड़ा, दीपक कुमार, गुलाब सिंह, राधिका, सतीश कुमार, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अक्षय कुमार, सचिन आर्य, संजय अरोड़ा तथा वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी पुष्पराज पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।

दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा समेत 8 लाइब्रेरी कराई बंद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस बीच नींद से जागे प्रशासन ने मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने संयुक्त टीम के साथ शहर






