हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते महाराष्ट्र से अपने परिजनों के साथ हरिद्वार आए एक किशोर को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिवार को सौंप दिया गया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र श्रवण गायकवाड़, निवासी ग्राम शिवूर जिला औरंगाबाद (महाराष्ट्र), राजपूत धर्मशाला से बिना बताए कहीं चला गया है। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राजपूत धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान किशोर के हर की पैड़ी क्षेत्र की ओर जाते हुए दिखाई देने पर पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूरी कार्रवाई सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर पूरी कर ली गई। अपने पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उसकी कार्यशैली और तत्परता की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता की प्रशंसा की।

दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा समेत 8 लाइब्रेरी कराई बंद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस बीच नींद से जागे प्रशासन ने मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने संयुक्त टीम के साथ शहर






