स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंत्री अनिल कुमार की मौजूदगी में किया योगाभ्यास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में रालोद कोटे से मंत्री अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान स्टेडियम में लगाई विशाल एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का कोलकाता से सजीव प्रसारण हुआ।
प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आज हम सभी लोग 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, यह बहुत ही खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से न केवल हमारा शरीर निरोगी रहता है, बल्कि हमारा मस्तिष्क भी पूर्णतः स्वस्थ और तनावमुक्त रहता है। उन्होंने सभी जनपद जनपद वासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, आयुष बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी उपस्थित रहे। योग दिवस के योगाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला क्रीडा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव, कॉमन योग प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास योग प्रशिक्षक विजय कुमार, वर्षा चौधरी एवं अनुज कुमार द्वारा किया गया। योग दिवस में विभिन्न स्कूल/कॉलेज से आये छात्र-छात्राओं व प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया। योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 1800 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जनपद के मुख्य योग शिविर कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ इसम पाल द्वारा उपस्थित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal