डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग शिविर आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने शिविर में उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराये। शिविर में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा के निर्देशन में शरीर एवं मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने वाले प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास किया। योग शिक्षक ने शिविर में भाग ले रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, कटि चक्रासन,पद्मासन, सिंहासन, हलासन जैसे योगासनों सहित अनुलोम विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा के आवाह्न पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने अभिभावकों के साथ अपने घरों पर रहकर तथा अपने आसपास आयोजित योग शिविरों में रहकर योगाभ्यास किया।

प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने अपने संदेश में सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को योग दिवस की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि योग विश्व को भारत की एक अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि आज की तनाव भरी एवं भागदौड़ भरी जीवन शैली में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 20 से 30 मिनट के योगाभ्यास से ही हम गलत खान-पान एवं जीवन शैली के कारण होने वाली मधुमेह, अनिंद्रा, तनाव एवं थायराइड, अर्थराइटिस तथा मोटापा जैसी बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामनाओं सहित करो योग रहो निरोग एवं हर रोज करेंगे योग के उद्घोष सहित प्रतिदिन योग करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

पीएम मोदी के प्रयासों से योग को मिले वैश्विक पहचानः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा टाउनहाल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण भी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया गया, जिसे

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग योग फॉर हेल्दी एजिंग है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आज योग दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम कॉलेज के परिसर में कॉलेज प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भव्य योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर एवं कारागार में मनाया योग दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में योग कर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, स्वास्थ्य विभाग, आईटीसी एवं सुनहरा कल एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता महाभियान के तहत नवोदय नगर और न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान

दो अज्ञात युवकों पर आईफोन चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़ निवासी विजय शर्मा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि 2 जून की शाम उनका

घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री निवासी नितिन घिंगरा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी सतोषी सिंह उर्फ सोनी

वास्तव में भारत की धरोहर है योग-श्रीमहंत रविंदपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal