मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक रूट मार्शलों की नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक यातायात/आरटीसी योजना के नोडल अधिकारी अतुल कुमार चौबे द्वारा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रूट मार्शलों की बैठक एवं ब्रीफिंग आयोजित की गई।
नगरीय क्षेत्र में जाम की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को जल्द इससे राहत मिलेगी। शासन की मंसा के अनुरूप कार्य योजना को धरातल पर उतारने की खातिर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा सभी रूट मार्शलों, यातायात उपनिरीक्षकों एवं उनके सहयोगार्थ नियुक्त लिंक उप निरीक्षकों को उनके निर्धारित मार्गों, कर्तव्यों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर को जाम मुक्त बनाने एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता






