गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त को सेवा तीर्थ में भगवान शिव का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। देश समाज की प्रगति और जीवांे के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी। नवीन कुमार घनघस ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू करने, जानवरों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने, जीवांे के साथ यौन अत्याचार के विरोध में कठोर कानून बनाने के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल जंगल जमीन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। किसानों एवं आदिवासी समुदाय के लोगों को उचित सम्मान दिया जाए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि गौ माता का संरक्षण संवर्धन किया जाना चाहिए। गौ हत्या पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाया जाएं राष्ट्रीय स्तर पर गौ सुरक्षा कानून लागू किया जाए। आशु मलिक ने कहा कि जानवरों पर अत्याचार बंद होने चाहिए। गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। निश्चित रूप से यह कावड़ यात्रा लोगों में जन चेतना का माध्यम बनेगी। युवा पीढ़ी को गौ सेवा, राष्ट्र सेवा एवं देश प्रेम से जुड़ना चाहिए। प्रैसवार्ता के दौरान ऋषि कुमार, हिमांशु चौहान भी मौजूद रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध

सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर

एक लाख की लूट मामले में लक्सर पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर

विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना

हरिद्वार रोटरी क्लब ने कांवड़ियों को वितरित किया जूस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal