दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को कनखल स्थित दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने किया। वरिष्ठ ऑर्थाे एवं ट्रॉमा सर्जन डा.राकेश कुमार के संयोजन तथा मां गंगे ब्लड बैंक जगजीतपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में 40 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। डा.राकेश कुमार सिंघल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2004 से हर वर्ष 14 जून का विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए डा.सिंघल ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्त से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसे घटकों को अलग कर मरीजों को नया जीवन दिया जाता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना और रक्त बैंकों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने कहा कि सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि नया रक्त बनने से शरीर स्वस्थ होता है। इस अवसर पर सुमित यशकल्याण, प्रतीक गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदीप जोशी, आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विपिन मेहरा, सचिव डा.प्रेम लूथरा, डा.नीता मेहरा, डा.अनु लूथरा, डा.तरुण गुप्ता, डा.सीमा गुप्ता, डा.रविकांत शर्मा, डा.अक्षय शर्मा, निखिल वर्मा, संजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ललित बत्रा, सीमा सिंहल, संदीप गोस्वामी, सतीश चौहान, सत्येंद्र चौहान, रवि चौहान, मुस्कान, रिया, मीना, दिशांत, आलिया नूर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट दीपक बडोला, असिस्टेंट कमांडेंट शैलेंद्र सिंह धाकड़, राज मोहिनी, नरेश कुमार, ओमवीर सिंह, नवरत्न लाल एवं रूपन देवी आदि मौजूद रहे। मां गंगे ब्लड बैंक, दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल के स्टाफ, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भेल हरिद्वार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal