हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कच्ची शराब के अवैध धंधे पर कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के एसएसपी के निर्देशों के तहत एसआई विपिन कुमार ने सहयोगी पुलिस कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांतिराम शर्मा व अनिल पंवार के साथ धालीवाल गांव में चेकिंग के दौरान चन्द्रपाल पुत्र करम सिंह को कच्ची शराब, भट्टी और शराब बनाने के उपकरणों समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






