श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में परीक्षा परिणाम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में सभी पाठयक्रमों में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा। इस क्रम में बी0काम0-एलएल0बी0 सत्र-2021-2026 में प्रथम स्थान माही, द्वितीय स्थान ईशू त्यागी व तृतीय स्थान अक्षी चौहान ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त बी0काम0एल0एल0बी0 अंतिम सेमेस्टर में अक्षी चौहान प्रथम स्थान व ईशा द्वितीय स्थान तथा ईशू त्यागी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा ने छात्र/छात्राओें के उज्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक वातावरण छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवष्यक होता है इसीलिए श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के अधिकतम छात्र/छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियों जैसे -सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त न्यायिक सेवा के लिए भी तत्पर हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता का आशीर्वाद और महाविद्यालय के गुरूजनों का मार्गदर्शन को दिया। इस दौरान संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, मिनी सिंघल, अक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुुमार, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal