सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने दलित युवक हत्या मामले में कांग्रेस पर लगाया दोहरा रवैया अपनाने का आरोप

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने टिहरी गढ़वाल में दलित युवक की हत्या के मामले में कांग्रेस पर दोहरे रवैये के आरोप लगाए हैं। राजबीर सिंह कटारियों ने कहा किएक ओर पार्टी के नेता हरिद्वार में धरना देकर न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं जिस क्षेत्र में घटना हुई, वहां के कांग्रेस विधायक विक्रम नेगी पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका उद्देश्य केवल समाज के हित और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाना है। उन्होंने कहा कि जाति और राजनीति से ऊपर उठकर समाज को ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होना चाहिए तथा जनप्रतिनिधियों को भी संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर समाज और मानवता होती है। किसी पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। यदि कांग्रेस खुद को दलितों और कमजोर वर्गों की हितैषी बताती है तो उसे यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसके स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार के प्रति क्या कदम उठाए। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन केवल राजनीतिक संदेश देने के बजाय पीड़ित परिवार की सहायता और सांत्वना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों ने मामले में गंभीरता दिखाई है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal