मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित हुए तीन डिप्टी एसपी को दी शानदार विदाई

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में तैनात तीन पुलिस उपाधीक्षक को गैर जनपद स्थानांतरित होने पर शानदार समारोह में एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों ने विदाई दी। इस अवसर पर उनके द्वारा जनपद में अपनी तैनाती के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों को भी याद किया गया। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान वर्तमान में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर का सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई का पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर का सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में नई पोस्टिंग पर रवाना होने से पूर्व जनपद में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
शनिवार की रात्रि में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने तीनों अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों द्वारा जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में एसएसपी की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तीनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal