एसएसपी ने थानों की मिशन शक्ति टीम प्रभारियों को वितरित किए सरकारी मोबाइल फोन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति प्रभारियों एवं उनकी टीम को सरकारी मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस सहायता एवं सुरक्षा सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करना है। अब महिलाएं एवं बालिकाएं अपने क्षेत्र की मिशन शक्ति टीम से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगी तथा किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल सूचना दे सकेंगी। इससे महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पुलिस एवं आमजन के मध्य संवाद और विश्वास को भी मजबूती मिलेगी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जनपद में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित एवं सशक्त महसूस कर सके। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal