माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज ने जतायी नाराजगी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने से नाराज प्रजापति समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। निर्णय नहीं बदले जाने पर आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णय लेने की चेतावनी भी दी है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राजाराम प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज का बहुत बड़ा वर्ग भाजपा का समर्थक है। सरकार ने प्रजापति समाज के हितों के लिए गठित माटी कला बोर्ड में गैर समाज को दायित्व सौंप दिए है। जोकि पूरी तरह गलत है। मिट्टी का कार्य व्यवसाय प्रजापति समाज का पुश्तैनी काम है। सदियों से समाज के लोग इस कार्य का कर रहे हैं और इसकी बारीकियों को समझते हैं। लेकिन माटी कला बोर्ड में दायित्व अन्य समाज के लोगों को सौंप दिए गए हैं। जिन्हें इसकी कोई समझ नहीं है। इसलिए सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर बोर्ड में की गयी नियुक्तियों को तत्काल निरस्त कर प्रजापति समाज के लोगों को ही स्थान देना चाहिए। योगाचार्य डा.बबीता ने कहा कि माटी कला बोर्ड में अन्य समाज के लोगों को पदाधिकारी व सदस्य नामित किए जाने से प्रजापति समाज को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर समाज के लोगों को दायित्व दिलाने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि भेदभावपूर्ण नीति सहन नहीं की जाएगी। राज्य में प्रजापति समाज की बड़ी संख्या है और समाज भाजपा को सपोर्ट करता है। सरकार को कुम्हार व्यवसायियों की राजनीतिक हिस्सेदारी को भी समझना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान बालू राम, पवनदीप, राजेश प्रजापति, मेलाराम आदि ने भी सरकार के निर्णय पर रोष जताया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal