एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान एसआईआर को लेकर ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि एसआईआर अभियान शुरू हो गया है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ का सहयोग करें। कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित ना हो इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पार्षद एवं पदाधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए मतदाताओं का सहयोग करें। मनोज सैनी एवं रवीश भटीजा ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए मतदाता का गणना फार्म भरवाने में बीएलओ का सहयोग करें। मतदाता सूची पारदर्शी हो, इसके लिए फर्जी मतदाताओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में किसी दबाव में नहीं आएं। संजय सैनी, दीपक टंडन एवं विकास चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची तैयार करने में अपना सहयोग दें। किसी भी प्रकार का विवाद ना करें। फर्जी नामों पर विशेष रूप से नजर बनाए रखें। बैठक में सागर बेनीवाल, विशाल प्रधान, समर्थ अग्रवाल, सार्थक ठाकुर, कैलाश प्रधान, आशीष भारद्वाज, जतिन हांडा, उदित विद्याकुल, यश शर्मा, दीपक टंडन, अमित गुप्ता, संजय सैनी, विशाल अग्रवाल, मनोज जाटव, उदय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में विशेष ट्रेनर अहमद शमशाद ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान होने वाली परेशानियों को जानते हुए उनके निराकरण की जानकारी दी।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal