मुजफ्फरनगर कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 250 बैग बरामद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग की लगातार उर्वरक एवं पेस्टिसाइड किस जिले में हो रही कालाबाजारी को रोकने की खातिर बड़ी कार्यवाही करने में जुटा है। कृषि विभाग के साथ पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हो रही छापेमारी से किसानों के हिस्से की सब्सिडी के उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। छापामार अभियान के तहत रविवार को जिला कृषि विभाग ने उर्वरक की कालाबाजारी को रोकने की खातिर और यूरिया उर्वरक वितरण की निगरानी के उद्देश्य से कृषि विभाग की टीम के साथ मिली गोपनीय सूचना के आधार पर मोरना क्षेत्र में भोकरहेड़ी से आगे सीताबपुरी गांव में उत्तराखंड बॉर्डर पर छापेमारी के दौरान यूरिया पकड़ा गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त उर्वरक, जो की अवैध गोदाम पर पकड़ा गया इसके तार भोकरहेड़ी में पकड़े गए रोहन एंड सौरभ से संबंधित है।

रविवार को मोरना क्षेत्र में की गई थी कार्रवाई दौरान मौके पर सोमपाल पुत्र चंदन ग्राम सीताबपुरी ने बताया कि ये गोदाम रोहन ने अपना खाद रखने के लिए कुछ वक़्त के लिए लिया हुआ है। विभागीय टीम को जांच में पाया गया कि इस गोदाम में अवैध रूप से यूरिया लाकर रखा जाता था फिर उसके बाद उत्तराखंड ट्रॉली से 40-40 या 50-50 बैग किसानों के नाम पर ट्रॉली से भेजा जाता रहा है पिछले लगभग दो माह से ये कार्य चल रहा था आगे की छान बीन की जा रही है यूरिया यारा कंपनी का है। टीम में राहुल सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी, उर्वरक सहायक सचिन कुमार वरिष्ठ सहायक राहुल चौधरी साथ रहे। मौके पर यूरिया उर्वरक के बैग सील कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर एसओजी को बुलाया गया है तथा स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
बता दें, जनपद में होने वाली उक्त कालाबाजारी को पकडने के लिए कृषि विभाग की टीम बीते 26 जून से लगातार रैकी कर रही थी। टीम की पुरकाजी, जानसठ और मोरना ब्लाक में निगरानी अभी भी चल रही है। इन क्षेत्रों से यूरिया की बड़ी कालाबाजारी होने का इनपुट मिल रहा है। डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में अभी तक उक्त प्रकरणों में जनपद में करीब 12 एफआईआर हो चुकी है, वहीं करीब 23 लोग जेल भी जा चुके है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal