वामन अवतार, गजेन्द्र मोक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा से कृष्णमय हुआ पंडाल

Share :

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। त्रिवेणी शुगर मिल, खतोली स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन अत्यंत पावन और आनंदित करने वाला रहा। कथा व्यास पूज्य पंडित गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चतुर्थ दिवस के मुख्य यजमान प्रदीप मलिक (एजीएम केन), त्रिवेणी शुगर मिल खतोली एवं पंडित सुधाकर पाण्डेय, मनोज मलिक ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया और महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा के आरम्भ में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान की लीला का वर्णन किया गया। महाराज जी ने बताया कि कैसे प्रभु ने दैत्यराज बलि के अहंकार को तोड़ने एवं इंद्रलोक की रक्षा हेतु एक छोटे से बटु ब्राह्मण का रूप धारण कर तीन पग भूमि दान में मांगी। गजेन्द्र मोक्ष: ग्राह के चंगुल में फंसे गजेन्द्र द्वारा आर्त भाव से भगवान को पुकारने एवं भगवान विष्णु द्वारा तत्काल प्रकट होकर सुदर्शन चक्र से ग्राह का वध कर गजेन्द्र का उद्धार करने की मार्मिक कथा सुनाई गई। महाराज जी ने समझाया कि संकट में सच्चे मन से किया गया प्रभु-स्मरण व्यर्थ नहीं जाता।
नृसिंह अवतार: भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु भगवान का खम्भे से नृसिंह रूप में प्रकट होकर हिरण्यकशिपु का वध करने का प्रसंग सुनाया गया। यह लीला दर्शाती है कि प्रभु अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: चौथे दिन का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य रहा। कंस के अत्याचारों के अंत और धर्म की स्थापना हेतु भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अर्धरात्रि में मथुरा के कारागार में वासुदेव-देवकी के यहाँ श्रीकृष्ण के जन्म का मनोहारी वर्णन किया गया। जैसे ही कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की…” के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात वासुदेव जी द्वारा बालकृष्ण को यमुना पार कर गोकुल में नंद बाबा और यशोदा मैया के पास पहुँचाने तथा गोकुल में मनाए गए नंदोत्सव का अत्यंत मनमोहक चित्रण किया गया।
श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग पर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। भक्तों ने नृत्य कर, एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर एवं पालने में बाल गोपाल को झुलाकर जन्मोत्सव मनाया। सम्पूर्ण परिसर कृष्णमय हो गया। महिलाओं ने बधाई गीत गाए और श्रद्धालुओं में पंजीरी-माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। पूज्य मृदुल जी महाराज ने कहा कि “भगवान अहंकार तोड़ने के लिए वामन बनते हैं, भक्त की पुकार पर गजेन्द्र की रक्षा करते हैं, प्रहलाद के लिए नृसिंह बनते हैं और आनंद देने के लिए कृष्ण बनकर आते हैं।” उन्होंने सभी से लोभ, अहंकार त्यागकर शरणागत होने का आह्वान किया। कथा श्रवण हेतु अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएँ, गन्ना किसान एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal