पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन 12919 ने दी लिखित परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर शुरु हुई तीन दिवसीय पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के पहले दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण, नकलविहीन और अभूतपूर्व पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खुद और उनकी गठित टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को परीक्षा के पहले दिन 12,919 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि किन्हीं कारणों से दोनों पालियों में कुल 3,545 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे।
जनपद में यह परीक्षा 08, 09 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहले दिन सोमवार को जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 10 बजे पहली पाली शुरू होते ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। पहले दिन परीक्षा के लिए कुल 16,464 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,919 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली (सुबह 10 बजे) में पंजीकृत 8,232 अभ्यर्थियों में से 6,412 उपस्थित रहे, जबकि 1,820 गैरहाजिर रहे। जबकि दोपहर 3 बजे से शुरू हुई दूसरी पाली में भी 8,232 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,507 परीक्षा हॉल पहुंचे और 1,725 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर पहले दिन की उपस्थिति 78.5% दर्ज की गई, जबकि दूरदराज से समय पर न पहुंच पाने या अधूरी तैयारी के चलते 21.5% (3,545) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को ‘थ्री-लेयर’ (तीन स्तरीय) गहन चेकिंग से गुजरना पड़ा। परीक्षार्थियों के जूते-मोजे, बेल्ट और कड़े तक उतरवाकर तलाशी ली गई। परीक्षा कक्षों में केवल एडमिट कार्ड, नीला बॉलपेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति थी।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal