कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कूड़े को संसाधन में बदलने की दिशा में पालिका का अभियान लगातार सफल हो रहा है। सूखे कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण से जहां शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिल रही है, वहीं पालिका की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका की आय का प्रमुख स्रोत बनेगा और स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता का नया मॉडल स्थापित करेगा।
शनिवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रुड़की रोड स्थित एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप एमआरएफ सेंटर के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर पालिका परिषद के माध्यम से शहर मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा इस दिशा में आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि एमआरएफ सेंटर का संचालन पालिका प्रशासन द्वारा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के बाद प्राप्त सूखे कचरे को यहां पृथक कर प्लास्टिक, लोहा, पॉलीथिन सहित अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का विक्रय किया जाता है। इसी प्रक्रिया से पालिका को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एमआरएफ सेंटर के माध्यम से लगभग 1.20 लाख रुपये कंपनी के द्वारा पालिका कोष में जमा कराए गए थे। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.20 लाख रुपये और 26 हजार रुपये की दो किस्तें कंपनी द्वारा पालिका कोष में जमा कराई जा चुकी हैं। यह आय पूरी तरह से कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कूड़े से आमदनी का जो संकल्प लिया गया था, उसे धरातल पर उतारने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस मॉडल से नगर पालिका अपनी आय के स्रोतों का विस्तार कर रही है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वच्छता एवं संसाधन प्रबंधन संबंधी नीतियों को भी इससे मजबूती मिल रही है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वर्तमान में एक एमआरएफ सेंटर संचालित है। दूसरे केंद्र में मशीनरी सेक्शन तैयार कर लिया गया है, जबकि सहावली में भी भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहां शीघ्र ही मशीनें स्थापित कर संचालन शुरू किया जाएगा। इससे शहर के कचरा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पालिका की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ शहर, बेहतर पर्यावरण और संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। यहां पर मुख्य रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, सभासद पति प्रमोद अंबेडकर, एसबीएम लिपिक रूचि शर्मा, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal