भागवन्ती संस्कार केन्द्र के माध्यम से महिलाओं में कौशल एवं संस्कार विकास का अभिनव प्रयास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्या भारती का उद्देश्य केवल शैक्षिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रभावना का विकास करना भी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्या भारती द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संस्कार केन्द्रों एवं कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुज़फ़्फ़रनगर में भागवन्ती संस्कार केन्द्र के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए पूनम रूहेला जी के मार्गदर्शन में सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों को सिलाई, कढ़ाई, वस्त्र निर्माण तथा अन्य व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। वर्तमान में विदुषी, करिश्मा, साक्षी, विधिका, रीतिका, अनुष्का, रेखा, रिया, विशाखा, मानसी, वैशाली, जीविका, रिया, अंशिका आदि अनेक बालिकाएँ एवं महिलाएँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। विद्या भारती द्वारा संचालित ऐसे संस्कार केन्द्रों का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास की सुविधाएं पहुंचाना है। यहां प्रशिक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, स्वावलम्बन तथा राष्ट्रभक्ति के संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। कोषाध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि “डिग्री व्यक्ति को अवसर प्रदान कर सकती है, लेकिन कौशल उसे सफलता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है।” इसी सोच के साथ संस्कार केन्द्रों के माध्यम से समाज की वंचित एवं अभावग्रस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। विद्या भारती का यह प्रयास “शिक्षा से संस्कार, संस्कार से समर्थ समाज” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां इससे लाभान्वित हो रही हैं। आपकी जानकारी में भी कौशल सीखने की इच्छुक बहनें हैं तो कृपया यह जानकारी उन तक पहुँचा कर उनके जीवन को एक दिशा प्रदान करें। समाज को उन्नत बनाने में आपका यह सहयोग सराहनीय होगा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal