मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जल निगम, जिला बेसिक शिक्षा, विभाग, विद्युत, समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पेंशन, सड़क और पुलिस प्रशासन से संबंधित आदि विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किसी विभाग की सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो उसको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ सुनील तेवतिया, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अभिनव राज, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, जिला चकबंदी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता जल निगम,सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सब्सीडी की यूरिया पर डाका डालने वाले सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुना नगर हरियाणा में रखकर आगे ऊंचे दामों पर फैक्ट्रियों में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये हैं। विगत 06 माह में इस गिरोह द्वारा लगभग





