नेशनल हाईवे छपार में सड़क दुर्घटना, तीन की मौके पर मौत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जनपद के थाना छपार क्षेत्र के एनएच-58 पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के बीच सिसौना गांव के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की दुर्घटना होने की सूचना थाना छपार पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार, यातायात पुलिस व अन्य अधिकारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में इस मामले में सूचना पाकर एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी और एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कर्म की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी एवं उनके बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधा बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई तथा ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। मृतकों में मोटरसाइकिल चालक की पहचान संदीप पुत्र रामकिशन ग्राम रामपुर थाना खरखोदा जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है तथा अन्य की पहचान हेतु प्रयास किये जा रहे है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal