मुजफ्फरनगर(रिपोर्टर)। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर, 19 अप्रैल को प्रेमपुरी चौक स्थित ला. धूम सिंह जैन हॉस्टल ट्रस्ट में ‘SMD योग परिवार’ की दूसरी शाखा का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप एवं वार्ड 42 के सभासद विजय कुमार (चिंटू) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में लगभग 40-50 स्थानीय निवासियों और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
SMD योग परिवार में मुख्य रूप से मनमोहन बालियान, दीपक कुमार एवं देव कुमार द्वारा योग का उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें देव कुमार एक अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं, जो चीन और दुबई जैसे देशों में भी लोगों को योग का प्रशिक्षण दे चुके हैं। यह संस्था न केवल मुजफ्फरनगर में, बल्कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से देश-विदेश के लोगों को भी नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इस अवसर पर SMD YOG PARIWAR के संस्थापक मनमोहन बालियान ने अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य योग को जन-जन की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है ताकि एक स्वस्थ और रोगमुक्त समाज का निर्माण हो सके। इस नई शाखा के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। ज्ञात हो कि इस नई शाखा में 20 अप्रैल से नियमित योग कक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे से सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






