देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की खरीद हेतू एक राष्ट्रीय किसान डेटाबेस होना चाहिए-अशोक बालियान

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि भारत में वर्तमान में ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ (One Nation, One Market) की अवधारणा को पूरी तरह से कानूनी जामा नहीं पहनाया गया है, क्योंकि कृषि और मंडियों का प्रशासन मुख्य रूप से राज्य सरकारों के अधीन आता है। इसी कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीद प्रत्येक राज्य में अलग-अलग नियमों और पंजीकरण प्रणालियों के तहत होती है, जिससे उत्तर प्रदेश के किसान हरियाणा के सरकारी केंद्रों पर अपनी फसल नहीं बेच पाते।
वर्ष 2020 के कृषि कानूनों (जो अब वापस लिए जा चुके हैं) में मुख्य प्रावधान ‘The Farmers’ Produce Trade and Commerce (Promotion and Facilitation) Act’ था। इसका सीधा उद्देश्य किसानों को मंडी के बाहर और राज्य की सीमाओं के पार कहीं भी फसल बेचने की आजादी देना था। केंद्र की मोदी सरकार का उद्देश्य अभी भी ‘एक देश’ – ‘एक बाजार’ का है, लेकिन कृषि ‘राज्य सूची’ (State List) का विषय होने के कारण कानून बनाना पेचीदा है। बिना एक केंद्रीय कानून के, राज्य अपनी मंडियों को अन्य राज्यों के लिए खोलने को बाध्य नहीं हैं। देश में एक ऐसा राष्ट्रीय पोर्टल (जैसे e-NAM का उन्नत संस्करण) हो, जहाँ यूपी का किसान हरियाणा की मंडी के लिए पहले से स्लॉट बुक कर सके। उदाहरण के तौर पर वर्तमान में हरियाणा में ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ जैसे पोर्टल केवल राज्य के मूल निवासियों के लिए खुले हैं। इसे अन्य राज्यों के किसानों के लिए भी खोलने के लिए एक राष्ट्रीय किसान डेटाबेस बनाने की जरूरत है। ऐसे में आपसे आग्रह है कि देश में भविष्य में इस तरह के सीमा विवादों को रोकने के लिए एक पारदर्शी अंतर्राज्यीय व्यापार नीति लागू की जाए। और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज खरीद हेतू इसे अन्य राज्यों के किसानों के लिए भी खोलने के लिए एक राष्ट्रीय किसान डेटाबेस बनाने का कष्ट करें।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई