मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी कोतवाली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालु नितिन मित्तल (मित्तल मार्बल) नई मंडी व दीपक गुप्ता (हरी संस) कचहरी रोड द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। पूजन के दौरान क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






