मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय अर्थ-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कक्षा 11 A की छात्रा दिव्यांशी ने अर्थ डे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी के प्राकृतिक सौंदर्य, इसके हरे-भरे जंगल, लुभावने झरने, पहाड़ और स्वच्छ एवं निर्मल जल के संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम के गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैड मिस्ट्रेस, जूनियर विंग, काउंसलर कंचन सोनी, समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएँ – अमृत तायल, याशवी तायल एवं सना ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष संरक्षण हेतु पौधों में पानी भी दिया गया | इसके पश्चात् विभिन्न प्रकार के पोस्टर, कलाकृतियां बनाकर छात्रों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया | इसके उपरांत पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करने का संकल्प लेते हुए, पृथ्वी की रक्षा को अपना कर्त्तव्य और अधिकार समझते हुए छात्रों ने एक प्रतिज्ञा ली जिसमें पृथ्वी मां को प्रदूषण और वनों की कटाई रहित करने का आश्वासन दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेड़ पौधों के बिना मनुष्य एवं जीव जंतुओं के जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। प्रदूषित वायुमंडल को शुद्ध बनाने में पेड़ पौधों की अहमं भूमिका है धरती की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे अवश्य लगाने चाहिए।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






