एसडीएम सदर आज कराएंगे पालिका के नामित सभासदों को शपथ ग्रहण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश की राज्यपाल द्वारा बीते दिनों मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में नामित किए गए पांच सभासदों को सोमवार को एसडीएम सदर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। नगर पालिका परिषद के सभागार में सायं 4 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
लखनऊ राज्यपाल कार्यालय से बीते माह 16 मार्च को शासन स्तर से जनपद की दोनों नगर पालिका परिषद और अन्य नगर पंचायत के लिएना मित सभासदों की सूची जारी हुई थी। शासन स्तर से प्राप्त उक्त सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में नामित के पांच सभासदों में रवि पाराशर, अभिजीत गंभीर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को सभासद नामित किया गया है। इन सभी नामित सभासदों को एसडीएम सदर द्वारा सोमवार को स्वयं 4 बजे नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में रविवार को पुलिस ने भाकियू नेता को धमकी देने और गाली-गलौज के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार

भाकियू जिलाध्यक्ष का ऐलान: भोपा थाना पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना होगा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निदान कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन लगातार संघर्षरत है। रविवार को भोपा थाने के सीकरी गांव में एक व्यक्ति पिछले 10 साल से अपनी मर्जी से किसान अफसर अली के यहां रह रहा था। 15 दिन पहले सीओ भोपा और

बीएचईएल टाउनशिप में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों ने फील्ड में किया अभ्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल टाउनशिप में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान गणना के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें 53 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षक डॉ. शिवा अग्रवाल ने बताया कि तीन दिनों तक प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया।

रोलर स्केटिंग में कक्षा 2 के भुविक चौहान ने जीता गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोहलकी किशनपुर निवासी कक्षा 2 के छात्र भुविक चौहान ने जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। रोशनाबाद स्थित सेंट थॉमस एकेडमी में आयोजित 11वीं हरिद्वार रोलर स्केटिंग चैंम्पियनशिप में माउंट लिट्रा जी स्कूल के कक्षा 2 के छात्र भुविक चौहान ने 8 वर्ष आयु वर्ग में क्वायड प्रतियोगिता

प्रदेश में स्मार्ट मीटर की बाध्यता समाप्त, मुख्यमंत्री ने जारी किया निर्देश

लखनऊ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास पर आधारित है। ऐसे में तमाम मिल रही शिकायतों के बीच विद्युत उपभोक्ताओं को

शैफाली पण्ड्या से स्कूल किट पाकर खिले स्कूली बच्चों के चेहरे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गायत्री बनमाला मण्डल की शिवमूर्ति एवं विकास कालोनी स्थित बाल संस्कारशाला के 40 विद्यार्थियों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने उन्हें स्कूल किट प्रदान की। इस किट में कॉपियाँ, पुस्तकें, कलम, गायत्री महामंत्र लेखन पुस्तिका तथा स्कूल बैग सहित अन्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal