हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोहलकी किशनपुर निवासी कक्षा 2 के छात्र भुविक चौहान ने जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। रोशनाबाद स्थित सेंट थॉमस एकेडमी में आयोजित 11वीं हरिद्वार रोलर स्केटिंग चैंम्पियनशिप में माउंट लिट्रा जी स्कूल के कक्षा 2 के छात्र भुविक चौहान ने 8 वर्ष आयु वर्ग में क्वायड प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। भुविक की जीत से स्कूल के अध्यापकों और परिजनों में खुशी की लहर हैं। जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंम्पियनशिप में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के






